{"_id":"6af20b2e34aa0760510bea28","slug":"runners-from-the-district-will-participate-in-the-indira-marathon-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1208752-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: इंदिरा मैराथन में भाग लेंगे जिले के धावक-धाविकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: इंदिरा मैराथन में भाग लेंगे जिले के धावक-धाविकाएं
Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को किया जाएगा। जिले के धावक-धाविकाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रयागराज में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के तहत 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं सुबह 6:30 बजे प्रयागराज के आनंद भवन से शुरू होंगी। जिले के धावक-धाविकाएं भी इसमें शामिल होकर अपनी दौड़ क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी इंदिरा मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है।