फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roti Collection Van Launched: Minister Ramakant Upadhyay Flags Off Goshala’s Door-to-Door Service for Cows

घर-घर जाएगी ये वैन: गायों के लिए जुटाएगी रोटी और सब्जियों के छिलके, मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने किया शुभारंभ

Fri, 07 Nov 2025 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 02:15 PM IST
सार

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गाय को रोटी खिलाना पुनीत माना जाता है। गाय को रोटी पहुंचाने के लिए अब गोशाला की ओर से रोटी संग्रह वाहन की सुविधा उपलब्ध की गई है, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को किया  है। यह वाहन घर-घर जाकर गोमाता के लिए रोटी, फल सब्जी के छिलको का संग्रह करेगा।

विज्ञापन
Roti Collection Van Launched: Minister Ramakant Upadhyay Flags Off Goshala’s Door-to-Door Service for Cows
वैन का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि गोमाता की सेवा ईश्वर की सेवा है।  गाय में 33 कोटि देवता का स्थान है। उन्होंने बताया गोशाला का रोटी संग्रह वाहन सुबह-सुबह नगर में घूमेगा। वाहन गली मोहल्ले मे जाकर घंटी बजाएगा।  घरों से गाय के लिए रोटी अथवा फलों सब्जियों के छिलके लेकर गोशाला लाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों मे गाय के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी और हमारी गोशाला अच्छी बनेगी।
विज्ञापन



इस अवसर पर नगर कार्यवाह दिव्यांशु, नगर संघ चालक लालसिंह वर्मा, भाजपा नेता रमाकांत दुबे, आशीष पाण्डेय, नगर गोसेवा प्रमुख सुभाष तिवारी, राजू चक, दीपू राठौर, शांति यादव, राघव दुबे, राहुल, ईओ लेखराज भारती, अजमत राहत, अवनीद्र कुमार, दयानन्द यादव समेत तमाम लोग मौजूद हैं। 
विज्ञापन




गोशाला का किया निरीक्षक 
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्त दर्जा प्राप्त मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने नगर पंचायत की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गायों का खान पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। गायों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परिक्षण किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed