फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rolled mercury, fog slow speed of vehicles

लुढ़का पारा, कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Rolled mercury, fog slow speed of vehicles
मैनपुरी। पिछले कई दिनों से जारी शीत लहर प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शनिवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक रहा। घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार थाम दी। कोहरे और सर्द हवाओं की मार से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह इस कदर घना कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। घने कोहरे के कारण शनिवार की रात करीब 10 बजे से ही आवागमन बाधित हो गया था। रविवार को सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार भी नहीं बढ़ सकी। रात में चलकर सुबह पहुंचने वाली रोडवेज बसें दो से तीन घंटे देरी से आईं। वहीं कालिंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे और सुबह आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी दो घंटे देरी से पहुंची। घने कोहरे ने आवागमन बाधित करके रख दिया। उधर बिजली की अचानक बढ़ी कटौती ने लोगों का दर्द और भी बढ़ा दिया है। ऐसे सर्द और आद्रता भरे मौसम में अलाव ही सहारा बने हुए हैं। शीतलहर और बढ़ी आद्रता के चलते लोग सुबह और रात के समय गलन भरी सर्दी से खासे परेशान हैं। सर्द हवाएं और नमी के चलते लोग कांप रहे हैं। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन धूप में गर्मी थी ही नहीं। धूप से जितनी राहत नहीं मिल पा रही थी  उसने कहीं अधिक परेशानी शीतलहर के कारण हो रही थी। यही कारण रहा कि लोगों ने धूप का आनंद भी कांपते हुए उठाया। अत्यावश्यक कामकाज से ही लोग घरों से बाहर कपड़ों के लबादे के साथ निकले और जल्द ही घरों में वापस हो गए।
विज्ञापन



कोहरे में गड्ढे बन रहे जानलेवा
कुरावली। कोहरे में जीटी रोड के गड्ढे जानलेवा बन रहे हैं। जीटी रोड पर पेचिंग वर्क चल रहा है लेकिन कई स्थानों पर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने जीटी रोड पर पेचिंग कार्य सही ढंग से कराने की मांग की है। कानपुर से लेकर गाजियाबाद तक जीटी रोड गड्ढों में तब्दील है। इन गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कोहरे के चलते 21 दिसंबर को कस्बा के समीप जीटी रोड पर आलू से भरा ट्रक पलट गया था। इससे रोडवेज बसें भी टकरा गई थीं। गड्ढों के चलते आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाख सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह राठौर, डाक्टर गंगा प्रसाद शाक्य, राजीव यादव, जिला पंचायत सदस्य सेवा कुमारी शाक्य, डाक्टर एसपी सिंह आदि ने जीटी रोड पर छोड़े गए गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed