फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roadways bus and the showdown in container

रोडवेज बस व कंटेनर में हुई भिड़ंत

Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus and the showdown in container
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रोडवेज बस और कंटेनर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर और बस के चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर में फंसे चालक को निकलवाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब छह बजे फजलगंज डिपो की बस दिल्ली से कानपुर लौट रही थी। बस जब जीटी रोड स्थित रसूलाबाद मोड़ के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे भूसे से भरे कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में रोडवेज बस का चालक सुबोध शुक्ला निवासी मंधना कानपुर देहात, परिचालक कमलेंद्र अवस्थी, कंटेनर चालक शीलेंद्र निवासी नगला मंगली धुमरी एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार गोपालराम निवासी उत्तराखंड, दुर्गेश शर्मा, दीपा शर्मा निवासी छिबरामऊ, गौरव दुबे, मालती देवी निवासी महमूदनगर खास छिबरामऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कंटेनर में फंसे चालक को निकलवाने के साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रोडवेज बस के चालक परिचालक और कंटेनर चालक को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed