फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roads will be built in Ghiror, Mainpuri and Barnahal development blocks with an expenditure of Rs 1.53 crore.

Mainpuri News: 1.53 करोड़ से घिरोर, मैनपुरी और बरनाहल विकास खंड में बनेंगी सड़कें

Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Roads will be built in Ghiror, Mainpuri and Barnahal development blocks with an expenditure of Rs 1.53 crore.
मैनपुरी। सांसद डिपंल यादव जनता की मांग पर सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही हैं। उनके द्वारा विकास खंड घिरोर, बरनाहल और मैनपुरी क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण के लिए 1.53 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क मार्ग खराब होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मैनपुरी, घिरोर और बरनाहल विकास खंड के तीन गांव के लोगों ने सपा सांसद डिंपल यादव से मुलाकात कर क्षेत्र के बदहाल मार्गों पर पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की थी। इस पर सांसद ने अपनी निधि से प्रस्ताव भेजा था। जिस पर सहमति मिल गई है। मैनपुरी विकास खंड में लहरामहुअन से बुर्रा तक सड़क मार्ग के लिए सांसद निधि से 80.39 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

बरनाहल विकास खंड में तिलकारा दौलतपुर से मलिक तक सड़क निर्माण के लिए 35.56 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही घिरोर विकास खंड में नगला मोती से नगला भमी तक सड़क निर्माण के लिए 37.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed