फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Road accident in Mainpuri car climbs over another car

UP: नशे में धुत चालक ने किया कुछ ऐसा, घरों से बाहर निकल आए लोग; कार के ऊपर कार देख गए चाैंक

Tue, 04 Feb 2025 09:04 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Feb 2025 09:04 PM IST
सार

दोनों कारों की टक्कर से तेज धमाके की आवाज हुई। लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस माैके पर पहुंच गई। नशे में धुत चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Road accident in Mainpuri car climbs over another car
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल चौराहे के पास सोमवार की रात नशे में धुत कार चालक होश खो बैठा और अनियंत्रित कार ने सामने खड़ी कार में टक्कर मार दी। कार सामने दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


सोमवार की रात एक मकान के बाहर एक कार खड़ी हुई थी। रात करीब 10 बजे दन्नाहार की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार खड़ी कार के ऊपर चढ़ कर बंद हो गई। टक्कर लगने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक को बाहर निकाला। उसने अपना नाम रितिक बताया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहन चौकी पर खड़े हैं। चालक नशे में होने की वजह से संतुलन खो बैठा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed