फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rising pneumonia, fever patient, a Referee

बढ़ रहे निमोनिया, बुखार के रोगी, एक रेफर

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rising pneumonia, fever patient, a Referee
बढ़ रहे निमोनिया, बुखार के रोगी, एक रेफर - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में निमोनिया, खांसी, जुकाम, कोल्ड डायरिया और बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसी के चलते निमोनिया से पीड़ित एक बच्चे को गंभीर हालत होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। बुधवार को जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 500 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी सांस, निमोनिया, बुखार और खांसी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नमलऊ निवासी काजल (दो वर्ष) पुत्री विपिन को तेज सर्दी और सांस पीड़ित होने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने निमोनिया से पीड़ित होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हर रोगी पहले उपचार लेने के लिए प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


खानपान में बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के डा. एसपी सिंह का कहना है कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान और कपड़े सही ढंग से न पहनना बीमारियों को बढ़ा रहा है। गरम कपड़े पहनें। सिर और पैर खुले न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed