{"_id":"58b31b084f1c1bd85a8310eb","slug":"rishtedaar-de-rahe-shaadee-na-hone-dene-kee-dhamakee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार दे रहे शादी न होने देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार दे रहे शादी न होने देने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी नाना नानी के घर रह रही युवती को लालची रिश्तेदारों ने शादी न होने देने की धमकी दी है। 28 फरवरी को उसकी बरात फिरोजाबाद से आनी है। रविवार को पीड़ित परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी प्रेमपाल शर्मा की पत्नी रंजना देवी की करीब 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। तीन वर्षीय पुत्री रश्मि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी नाना जगदीश के साथ रह रही है। करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेमपाल की भी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद करीब पांच लाख का किसान बीमा मिला, साथ ही तीन बीघा जमीन भी रश्मि के नाम आ गई। कुछ समय पूर्व नाना ने उसकी शादी फिरोजाबाद निवासी आशू शर्मा के साथ तय कर दी। शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं। 28 फरवरी को बरात दरवाजे पर आनी है। मगर इसी दौरान ताऊ, चाचा अन्य सहयोगियों के साथ घर आकर शादी न करने की धमकी दे रहे हैं।
उनका कहना है कि फिरोजाबाद में शादी नहीं होगी वह जहां चाहते हैं शादी वहीं होगी। वह शादी नहीं होने देंगे। उक्त धमकी के बाद युवती व परिवारीजन घबरा गए। रविवार को थाने पहुंचकर शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की मांग की है। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि युवती बालिग है उसे नाना नानी ने पाला है। युवती की मर्जी से ही शादी में कोई व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।