फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Revolutionary remembrance on martyr's day

शहीद दिवस पर याद किए क्रांतिवीर

Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary remembrance on martyr's day
शहीद दिवस पर याद किए क्रांतिवीर - फोटो : अमर उजाला
जिले में शहीद दिवस के अवसर पर गुुरुवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान आजादी के लिए खुद को बलिदान करने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया गया। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

कुरावली में सरदार भगत सिंह के शहीद दिवस पर कस्बा के जीटीरोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डाक्टर हरीश सोलंकी ने कहा कि देश की आजादी के नायक भगत सिंह में देशभक्ति बचपन से ही कूट-कूट कर भरी हुई थी। शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में जानकर देशसेवा की सीख लेनी चाहिए। इससे पूर्व सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आकाश सोलंकी, मोहित राठौर, सत्यवीर सिंह, चीनू पाठक, रजत यादव, सौरभ शाक्य, अंशुल पाटिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


करहल में एक इंस्टीट्यूट पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। संस्था के प्रबंधक, समाजसेवी विवेक पांडेय ने कहा कि शहीदों ने देश के आजादी की खातिर प्राण न्यौछावर कर दिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के राजनेता उनके सपनों के भारत का निर्माण अब तक नहीं कर पाए। इस अवसर पर जान्हवी, मनु, आसना, समीर, मोहित, उत्सव, आशु, मयंक, उज्जवल, उत्सव, सौरभ, हिमांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घिरोर में जागृति युवा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। कवि सतीश मधुप ने कहा देश की आजादी में सिखों का बहुत बड़ा योगदान है। इसे भुलाया नहीं जा सकता सरदार भगत सिंह में बचपन से ही देश प्रेम की ज्वाला ज्वलंत थी। यतींद्र जैन ने कहा युवाओं को भगत सिंह सरीखे शहीदों से सीख लेनी चाहिए संगठन संयोजक निक्की अग्रवाल ने कहा हम लोगों को अंग्रेजी सभ्यता को अपनाना सही नहीं है। इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता, संजीव मिश्रा, दीपक जैन, संजय तोमर  अरुण प्रताप सिंह चौहान, मोहन भदौरिया, चंद्रप्रताप सिंह चौहान, मोनू गुप्ता, गौरव चौहान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता हरनाथ सिंह ने की और संचालन कवि सतीश मधुप ने किया।

एबीवीपी ने मनाया शहीद दिवस
एबीवीपी ने नगरपालिका परिसर में स्थित शहीद पार्क में शहीद दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। शुभारंभ शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर किया। सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु के बताए गए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली। अधिवक्ता विद्याराम ने कहा कि शहीदों को हमेशा याद करना चाहिए। ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा कि सिर्फ शहीदों के नारे बोलकर उन्हें जिंदा नहीं रखा जा सकता है। बल्कि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर गुरुपेज सिंह, सुखदेव सिंह, रनवीर सिंह, दविंदर सिंह, सरदार नाहर सिंह, गुरुमीत सिंह, नेम सिंह, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।


मोमबत्ती जलाकर मनाया शहीदी दिवस

नगर पालिका परिषद में गुरुवार शाम को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। मोमबत्ती जलाकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुशील यादव, अरुण मिश्रा, सौरभ अगिभनहोत्री, पारस राठौर, कृष्णा चौहान, शिवम चौहान, श्रीकृष्ण, सौरभ, राघवेंद्र शंखवार, अंशू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed