{"_id":"577d0c154f1c1b6e697fba1e","slug":"revision-petition-again-tully","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवीजन याचिका पर सुनवाई फिर टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवीजन याचिका पर सुनवाई फिर टली
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
bombay high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैकफेड) के चेयरमैन तोताराम यादव की रिवीजन याचिका पर डीजे कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर टल गई। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अब 18 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि तोताराम पर जिला पंचायत चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप है। सीजेएम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के खिलाफ चेयरमैन ने रिवीजन याचिका दायर की है।
जनवरी माह में हुए जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव ने विकास खंड बेवर के वार्ड संख्या छह से लड़ा था। मतदान केंद्र रायपुर पर बूथ कैप्चरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में तोताराम यादव सहित 18 लोगों के खिलाफ थाना बेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मार्च माह में उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद थाने से जमानत दे दी थी।
उधर, पुलिस द्वारा सीजेएम कोर्ट में दी गई चार्जशीट के बाद पिछले दिन कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए थे। सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ तोताराम यादव ने अपने अधिवक्ता सुरेशचंद्र यादव के जरिए डीजे कोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की। बुधवार को इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 18 जुलाई कर दी है।