{"_id":"6a32de7fce546d98810f74d5","slug":"revenue-team-faces-misbehavior-upon-arriving-to-investigate-report-of-illegal-construction-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161323-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता
Wed, 17 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन में अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई। कार्य रुकवाने के दौरान लेखपाल के साथ हमलावरों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
तहसील करहल में तैनात लेखपाल अमित चौहान ने बताया कि गांव सहन के ग्रामीणों ने एसडीएम से सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की थी इसे रुकवाए जाने की मांग की थी। एसडीएम ने उन्हें पैमाइश करने व अवैध निर्माण को रोके जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 11 जून की दोपहर लेखपाल दिनेश कुमार, आरआई जगदीश राजस्व टीम के साथ गांव सहन पहुंचे।
जमीन की पैमाइश की गई और वहां हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद सहन निवासी सतेंद्र, अमलेश, रिंकू, रवि, विकास, सुनील, सोहन, सोनू ने टीम के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। रोकने पर उनके साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा।