{"_id":"57af5ce64f1c1bc330ee45b3","slug":"revenge-the-death-of-a-child-and-strangulation-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का बदला मौत, बालक की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का बदला मौत, बालक की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मौत का बदला मौत, बालक की गला दबाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगला पूंठ बमटापुर में आरोपी ने बेटे की मौत का बदला लेते हुए 11 वर्षीय बालक की हत्या कर दी और फरार हो गया। शुक्रवार रात बालक का शव आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बालक के ताऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के पिता ने अप्रैल में आरोपी के बेटे की हत्या कर दी थी। वर्तमान में वह जेल में है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला पूंठ बमटापुर का रहने वाले हरविलास का 11 वर्षीय पुत्र ललित शुक्रवार शाम को खेत से बकरियों के लिए चारा लेने गया था। काफी देर होने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 11 बजे ललित की लाश गांव स्थित एक आम के बाग में पड़ी मिली। उसके गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला था। ललित की हत्या बदले की भावना से की गई थी।
मृतक के चाचा ने बताया कि 11 अप्रैल को पड़ोसी गांव खजुरिया में ठाकुरों ने नोटंकी का आयोजन कराया था। उसे देखने के लिए मृतक बालक के पिता हरविलास भी गए थे। देर रात वहां किसी बात पर फायरिंग हो गई, एक गोली रामनरेश शर्मा के 11 वर्षीय पुत्र शिवम के लग गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में हरविलास इस समय जेल में बंद है। हालांकि ये घटना एक हादसा थी लेकिन इसके बाद से ही रामनरेश हरविलास से पुत्र की मौत का बदला लेना चाहता था। करीब 15 दिन पूर्व हरविलास के घरवाले मामले में समझौता के लिए जब उसके घर गए तो रामनरेश ने धमकी देते हुए कहा कि पहले बेटे के बदले बेटा दो तब समझौता होगा। इसके बाद शुक्रवार रात को मौका पाकर रामनरेश ने ललित की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के ताऊ कमलेश ने थाने में रामनरेश उर्फ पप्पू के खिलाफ रंजिश के चलते हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गला घोंटने की पुष्टि
नगला पूंठ बमटापुर में बालक की हत्या रस्सी से गला घोंटकर होना बताई गई है। आरोपी ने जिस तरह से बालक का गला दबाया है उससे जाहिर होता है कि घटना अकेले किसी एक व्यक्ति ने अंजाम नहीं दी है। आरोपी के साथ कोई और भी था जिसने घटना के समय बालक को पकड़ रखा था। जिस वजह से वो विरोध नहीं कर सका।
होनहार छात्र था मृतक ललित
हरविलास ने आरोपी के पुत्र की हत्या की या नहीं यह तो कोर्ट तय करेगा। लेकिन नोटंकी के दौरान जो कुछ भी हुआ वो एक हादसा था। मृतक के चाचा विमलेश का कहना था कि ललित तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वह कक्षा छह का छात्र था और पढ़ने में तेज था। आरोपी ने जब अपने पुत्र की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए भाई हरविलास को जेल भिजवा दिया तो उसके भतीजे को क्यों मारा।
अंतिम बार मुंह भी नहीं देख सका पिता
गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद मृतक ललित का पिता हरविलास बेटे का मुंह भी नहीं देख सका। परिवारीजनों की ओर से सुबह डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर पिता से मिलवाने की अर्जी दी गई, लेकिन डीएम ने कहा कि हरविलास एक विचाराधीन कैदी है अगर सजा हो गई होती तो आदेश दिए जा सकते थे। गमगीन माहौल में नगला मूंठ में परिवारीजनों और ग्रामीणों ने उसके शव को दफनाया।