{"_id":"5745e7bc4f1c1b7562691088","slug":"retired-soldier-shot-himself-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भरथरा में रिटायर्ड फौजी ने मंगलवार रात लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में परिवारीजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी महेश चंद्र जाटव (58) ने मंगलवार रात अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी की मौत चार वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में हो गई थी। उनके तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। एक पुत्री ने अपनी मर्जी से शादी की थी। ये बात उन्हें पसंद नहीं थी। घटना के दिन पुत्रवधू से किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वो तनाव में थे। मंगलवार रात को कमरे में सोने चले गए। इसी बीच उन्होंने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। सुबह जब पुत्रवधू शर्मिला कमरे में चाय देने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। जंगला से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। फौजी की लाश कमरा में पड़ी थी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।