{"_id":"6ac3e21bbbda0157640eecfd","slug":"retail-trade-is-being-affected-by-online-trading-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1177875-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापार हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी। स्त्रोत संगठन
Link Copied
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने मंगलवार को भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोर पर व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों की समस्याओं के साथ संगठन की 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का सरकारी कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य बीमा कराने और दुकान में आग लगने पर बीमा की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अक्तूबर 2025 को कई विभागों में व्यापारियों की छोटी-छोटी गलतियों पर जेल भेजने संबंधी प्रावधान समाप्त किए गए हैं। ऐसे मामलों में अब विभागीय कार्रवाई होगी। व्यापारियों ने बिजली और गृहकर की व्यावसायिक दरें घरेलू दरों के बराबर, बिजली बिल में फिक्स और मिनिमम चार्ज समाप्त तथा मंडी शुल्क की दर एक प्रतिशत करने की मांग की। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर देने तथा विधान परिषद और राज्यसभा में व्यापारियों के लिए 10 सीटें आरक्षित करने की मांग भी रखी गई।इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, इटावा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, महामंत्री कमलेश दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, पन्नू दीक्षित, अर्पित मिश्रा, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, रोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।