फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Reserve district honored the war widows

जिले के आरक्षी शहीदों की पत्नियों को किया सम्मानित

Fri, 21 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 21 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Reserve district honored the war widows
जिले के आरक्षी शहीदों की पत्नियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के रहने वाले तीन शहीदों की पत्नियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सहायता राशि के चेक दिए गए।। पुलिस लाइन में पुलिस की सशस्त्र गारद ने शस्त्र उल्टे कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने कहा कि लद्दाख सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने प्राण न्यौछावर किए थे। उन जवानों की स्मृति में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है। एसपी ने कहा कि जिले के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला बुद्ध निवासी आरक्षी नागरिक पुलिस सुरेश कुमार की मौत मैनपुरी में हादसे में हो गई थी। उस दौरान वह ड्यूटी पर तैनात थे। उनकी पत्नी पुष्पा देवी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वायरलेस ठीक कर लौट रहे फर्रुखाबाद के नवाबगंज के नगला इंद्र निवासी सहायक परिचालक उमेश सिंह की मौत जिला अस्पताल के सामने हादसे में हो गई थी। उनके साथ बरनाहल के गांव जाफरपुर निवासी बिजेंद्र सिंह की भी इसी हादसे में मंौत हो गई थी। इसके चलते उमेश की पत्नी सुनीता देवी और बिजेंद्र की पत्नी राधा देवी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस समय उक्त दोनों महिलाएं परिवार समेत रिजर्व पुलिस लाइन्स में रह रही हैं। उक्त महिलाओं को एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी दिगंबर कुशवाह के अलावा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
                           
विज्ञापन
विज्ञापन

जब देश चैन से सोता है तो सैनिक जागते हैं
भोगांव (ब्यूरो)। जब जब देश के उपर कोई विपत्ति आई है तो उसका देश की सेना ने डटकर मुकाबला किया है। यह विचार नेशनल इंटर कालेज के अध्यक्ष शीलेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किए। वे नेशनल इंटर कालेज में आयोजित शहीद रामदास की पत्नी मार्गश्री के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
प्रधाचानार्य जोगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब पूरा देश चैन से सोता है तब देश के सैनिक उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहते है। शहीद की पत्नी मार्गश्री ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है। इससे शहीद की पत्नी मार्गश्री ने पति रामदास के चित्र एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आरके यादव, गौरव तिवारी, ओमकांत दुबे, अनिल चैहान, राजीव वर्मा, राजीव मिश्रा, दशरथ सिंह सोनेलाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्त्रस्म का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद यादव ने किया।

शहीद की विधवाएं की सम्मानित
दन्नाहार (ब्यूरो)। पुलिस स्मृति दिवस पर जनता इंटर कालेज नौनेर में शहीद परिवार सम्मान समारोह मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रामसुचिति सिंह ने किया।  

अपर जिला जज रामसुचिति सिंह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में लगे अर्द्धसैनिक शहीद हुए, उनके परिवारीजनों को सम्मानित करने की पीएम की अनोखी पहल है। शहीद सुनील कुमार की पत्नी सरिता देवी, सुीनल पाल की पत्नी सुषमा देवी, सूरज यादव की पत्नी महाराजी देवी को शॉल उढ़ाकार सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा सिंह ने कालेज की एक छात्रा को पांच सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अजय चौहान ने तीनों शहीदों की प्रतिमाएं विद्यालय में लगाए जाने की बात कही। अध्यक्षता शिरोमण सिंह चौहान ने संचालन पूर्व प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह कुलश्रेष्ठ ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, विजय लक्ष्मी सिंह भदौरिया, रवीश चौहान, प्रधान प्रतितिधि नौनेर रामवीर सिंह चौहान, रुद्रपाल सिंह चौहान, शर्मन सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed