फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   relative cheated young man of one lakh rupees on pretext of job In Mainpuri

किस पर करें भरोसा: रुपयों पर रिश्तेदार की नीयत खराब, पढ़ाया पाठ और ऐंठ लिए एक लाख; अब पैसे की जगह दे रहा धमकी

Mon, 24 Jul 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 07:16 PM IST
सार

मैनपुरी में रिश्तेदार की रुपयों पर नीयत खराब हो गई। उसने युवक को बातों में फंसाया और उससे एक लाख ऐंठ लिए। अब पैसे की जगह धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
relative cheated young man of one lakh rupees on pretext of job In Mainpuri
Mainpuri News: नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तेदार ने युवक को नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई बार टोकने पर अब धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के सींगपुर गांव का है। गांव निवासी अंकित बाबू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के गांव विजयपुर में रहने वाले रिश्तेदार ने तीन साल पहले एक लाख रुपये लिए थे। कहा था कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।  लेकिन, अभी तक न तो उसकी नौकरी लगवाई ना ही रुपये वापस लौटा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसके साथ ठगी की गई है। उसने जब भी रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल की गई। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed