फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Registration schemes give workers

श्रमिकों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दें

Sat, 07 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 07 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Registration schemes give workers
श्रमिकों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दें - फोटो : अमर उजाला
डाक्टर राम मनोहर समग्र गांव को सभी योजनाओं में संतृप्त किया जाए। वर्ष 2016-17 की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। साथ ही संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया जाए। निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों का पंजीकरण हो। उक्त निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी डाक्टर उज्जवल कुमार ने विकास एजेंडा बिंदुओ की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन

डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों का पंजीकरण कराकर उन्हें लाभान्वित कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि वो समाजवादी, वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन करा लें। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी से कहा कि जिले में 07 लाख 30 हजार पौधरोपण जुलाई में होना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की तुलना में समूह गठन किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी संचालित उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी करें। जिले में राशन वितरण की काफी शिकायत मिल रही हैं। यदि इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि आधार लिंकेज में मनरेगा में प्रगति ठीक है जबकि अन्य योजनाओं में प्रगति खराब है। ग्रामीण विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि वो कार्य की प्रगति सुधारें। अभी भी 4.30 लाख की धनराशि शेष है। जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को 48 घंटे केंद्र पर रखा जाए। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चों को आयरन की गोलियां, कीड़े की दवा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दलवीर सिंह, परियोजना निदेशक विजय कुमार, जिला अर्थ और संख्याधिकारी बीएस यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विद्युत, जलनिगम, आरईएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक वाजपेयी, मुख्य पशु जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, उप निदेशक मत्स्य बी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed