फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rebaremu miscreants killed in the village of old

गांव रेबारेमऊ में वृद्ध की बदमाशों ने की हत्या

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rebaremu miscreants killed in the village of old
गांव रेबारेमऊ में वृद्ध की बदमाशों ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव रेबारेमऊ में घर के बाहर स्थित झाेंपड़ी में सो रहे वृद्ध दंपति को शुक्रवार रात बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश वृद्ध को कोठरी में ले गए। वहां उसे पीटकर अधमरा कर दिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस जानकारी के डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने घंटों तक शव नहीं उठने दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पीएम में शव पर चोट के निशान नहीं आए हैं। पत्नी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव रेबारेमऊ निवासी रनवीर सिंह (60) पत्नी उर्मिला देवी (55) के साथ शुक्रवार रात को घर बाहर घेर में बनी झोंपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे तीन बदमाशों ने झाेंपड़ी में घुसते ही दंपति को दबोच लिया। बदमाशों ने दोनों के हाथ पांव बांध दिए, इसके बाद मारपीट करने लगे। बदमाशों ने दोनों के मुंह पर टेप भी लगा दिया। मारपीट करते हुए बदमाश रनवीर को खींचकर कोठरी में ले गए। इस बीच किसी तरह बंधन मुक्त होकर उर्मिला देवी घर पहुंची। शोर मचाया तो पुत्र मनोज, शिवराज आग गए। कोठरी में जाकर देखा तो रनवीर के हाथ पैर बंधे हुए थे मुंह पर टेप लगा हुआ था। आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें निजी वाहन से लेकर बेवर अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल के लिए भेजा मगर भोगांव के समीप ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि बदमाश कह रहे थे कि जेल से छूटकर आए हैं। वह उसके तीनों लड़कों को भी मार डालेंगे। वृद्धा ने कुंडल, नाक की बाली भी उतरवा ली। बताया कि थाना पुलिस तथा 100 नंबर पर रात को ही घटना की जानकारी दी गई। मगर पुलिस करीब दो बजे पहुंची। सुबह करीब दस बजे एएसपी शिष्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवारीजनों ने शव को वहां से उठने दिया। वहीं पीएम में शव पर चोटों के निशान नहीं आए हैं। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। एएसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खेत में मिले नशीले इंजेक्शन, सिरिंज और बस की टिकटें
गांव रेबारेमऊ में वृद्ध की हत्या के बाद पुलिस को जांच के दौरान गांव के बाहर करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में एक नशीला इंजेक्शन, सिरिंज और चार रोडवेज की टिकट मिली हैं। वहीं वृद्धा की ओर से खुद बदमाशों द्वारा नशीला इंजेक्शन लगाए जाने की बात भी कही गई है। इसलिए बरामद वस्तुओं को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


मृतक के पुत्र की भी हुई थी हत्या
मृतक रनवीर के पुत्र अनुज (17) की 28 मार्च 2013 में पड़ोसी गांव जसवंतपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में आरोपी रामनरेश अभी जेल में है। वहीं अन्य आरोपी डिप्टी, आदेश जमानत पर चल रहे हैं। उक्त मामले में वीरेश उर्फ वीरा निवासी गांव मुरगिया थाना किशनी फरार चल रहा है। इस घटना में गांव मुरगिया निवासी मुकेश को भी नामित किया गया था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed