{"_id":"57d6ed774f1c1b2d46d478e4","slug":"ramlila-will-resume-after-ten-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्ष बाद फिर शुरू होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्ष बाद फिर शुरू होगी रामलीला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पड़रिया में 10 वर्षों से बंद चल रही रामलीला को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस बार रामलीला में मंचन के लिए अच्छे कलाकारों का चयन किया जाएगा। रामलीला के पुन: आयोजन से ग्रामीण खुश हैं।
सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में रामलीला कमेटी के संरक्षक राजेश सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने रामलीला को गांव में 1960 में शुरू किया था। जो लगातार वर्ष 2006 तक जारी रही। उसके बाद किन्हीं कारणों से आयोजन बंद रहा। अब युवाओं की मंशा है कि इसे पुन: शुरू किया जाए। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला से हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वहीं दूसरी ओर समाज में लोगों में एकता की भावना रहती है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार रामलीला को और अधिक हाईटेक तरीके से किया जाएगा। ग्राम की रामलीला देखने नगला जुला, औड़ेन्य पड़रिया, बिछिया, झिंझाई, पनिहार, नगला हरसुख सहित बड़ी संख्या में लोग आते थे।
बैठक में राजा बाबू, भंवर पाल सिंह, प्रदीप, मिंटू चौहान, बाल मुकुंद प्रजापति, अजय सिंह, सुधीर सिंह, भरत, वंश बहादुर, पप्पन फौजी, मदन मोहन परिहार, हेमेंद्र सिंह, कन्हैया, देवेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।