{"_id":"59247ec74f1c1b393e535ea8","slug":"ramadan-anakrb-dump-of-dirt-engaged-in-muslim-settlements","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान अनकरीब: मुस्लिम बस्तियों में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान अनकरीब: मुस्लिम बस्तियों में लगे गंदगी के ढेर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 23 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रमजान अनकरीब: मुस्लिम बस्तियों में लगे गंदगी के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का महीना शुरू होने में महज तीन दिन बाकी हैं। बावजूद इसके पालिका ने मस्जिद के आसपास और मुस्लिम बस्तियों में सफाई तक शुरू नहीं कराई। वहीं गंदगी के चलते लोग सजावट नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते वहां के लोगों में आक्रोश हैं।
अगर चांद दिखा तो पहला रोजा 27 मई को होगा। लेकिन पालिका ने अभी तक मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बस्तियों में साफ-सफाई नहीं कराई है। मोहल्ला महमूद नगर निवासी हाजी शाहबुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि इतनी गंदगी फैली है कि यहां रमजान जैसा माहौल लग ही नहीं सकता है। कई बार नगरपालिका में जाकर लिखित और मौखिक सफाई करने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
हाजी बाबू खान का कहना है कि यहां गंदगी के अलावा पानी की किल्लत है। पालिका के नलों में पानी नहीं आता है। वहीं जो हैंडपंप लगे हैं, वह भी खराब हो गए हैं। सिकंदर का कहना है कि यहां न तो पालिका का पानी ही आता है और न सफाई कराई जाती है। किशवरी बेगम का कहना है कि खाली पड़े प्लाटों में जलभराव रहता है। साथ ही सुअर भी इसमें विचरण करते रहते हैं। कई बार पालिका से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इन मस्जिदों के आसपा सबसे ज्यादा गंदगी
मैनपुरी (ब्यूरो)। आगरा रोड स्थित रशीदिया मस्जिद, महमूद नगर स्थित बिलाल मस्जिद, गंज शहीदे वाली मस्जिद, नई बस्ती स्थित छोटी मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद आदि के आसपास इतनी गंदगी पड़ी है कि मस्जिद के अंदर जाना भी मुश्किल होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सफाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
रमजान के मद्देनजर सभी सफाई कर्मचारियों को मुस्लिम बस्तियों और मस्जिदों के आसपास सफाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। रमजान शुरू होने से पहले सफाई करा दी जाएगी।
साधना गुप्ता, चेयरमैन, नगरपालिका परिषद