{"_id":"57e95a7a4f1c1bf70a575089","slug":"ram-gopal-power-performance-of-mlc-in-the-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल के रोड शो में एमएलसी का शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल के रोड शो में एमएलसी का शक्ति प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल के रोड शो में एमएलसी का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के दिल्ली से सैफई तक के रोड शो में सोमवार को पार्टी से निलंबित एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस रोड शो में उनके हजारों समर्थकों ने मय वाहनों के भाग लिया। इस दौरान अरविंद ने कहा कि उनके नेता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बाद प्रोफेसर रामगोपाल ही हैं।
सपा में पिछले दिनों फैली रार के लपेट में एमएलसी अरविंद यादव आ गए। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उक्त कार्रवाई के बाद से एमएलसी समर्थकों में आक्रोश है। वहीं शिवपाल समर्थक सपाइयों ने लखनऊ से लेकर इटावा, एटा तक प्रदर्शन कर प्रोफेसर रामगोपाल तक का विरोध किया। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप सोमवार को दिल्ली से इटावा के लिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में एमएलसी और करहल के सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके चलते सुबह से ही एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के सिरसागंज रोड स्थित निवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके चलते सिरसागंज रोड पर तो वाहनों का दबाव बढ़ गया था। इससे यातायात भी प्रभावित हुए।
घर से निकलकर एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने सच्चिदानंद महाराज मंदिर में जाकर माथा टेका। इसके बाद कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हमारे नेता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव हैं। सरकार के विकास कार्यों के आधार पर अगली सरकार भी सपा की ही बनेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। बाद में सैकड़ों वाहनों के काफिला के संग अरविंद प्रताप फीरोजाबाद के टूंडला के पास प्रोफेसर रामगोपाल के रोड शो में शामिल हो गए। दोपहर बाद रोड शो नेशनल हाईवे-2 पर मीठेपुर क्षेत्र से होकर गुजरा तो सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। रोड शो के दौरान प्रोफेसर रामगोपाल का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी काफिले के साथ इटावा रवाना हो गए। वहीं शाम को करहल लौटने पर एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं का समर्थन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द करे सपा: प्रो. रामगोपाल
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीठेपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर समर्थकों से कहा कि हाल में जिन युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया गया, उनके निलंबन-निष्कासन को रद्द करने की अपील उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से की है। सांसद ने कहा कि जो युवा निकाले गए हैं, वो जोशीले हैं। वे 10-15 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। तीन माह बाद विधानसभा के चुनाव हैं। संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत है। अगर उक्त कार्यकर्ता सक्रिय नहीं रहे तो पार्टी कमजोर होगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को पहले से भी अधिक अच्छी जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
रामगोपाल ने दी एमएलसी अरविंद को क्लीन चिट
इटावा। सपा के अंदरूनी विवाद का पटाक्षेप होने के बाद पहली बार इटावा पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी से बाहर किए गए अपने भांजे एमएलसी अरविंद यादव को क्लीन चिट दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद के खिलाफ एक भी शिकायत सही नहीं मिली है। पार्टी से निकाले गए लोगों को वापस लेने की वकालत करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव को भविष्य का प्रधानमंत्री बताया।
जिला पंचायत में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अरविंद के खिलाफ बंद लिफाफे में नेताजी से शिकायत की गई थी। इसकी गोपनीय जांच मैनपुरी के डीएम से कराई गई। 15 शिकायतें निराधार साबित हुईं, 16वीं शिवपाल यादव के करहल से चुनाव लड़ने के बारे में थी। प्रशासनिक मसले से अलग होने के कारण प्रशासन ने इस शिकायत पर कोई राय नहीं दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा का प्रदेश में 25-30 साल तक शासन रहेगा और एक दिन अखिलेश प्रधानमंत्री बनेंगे। पार्टी से निकाले गए युवा नेताओं की वापसी के सवाल पर कहा कि नेताजी दिल वाले हैं। किसी से अनजाने में गलती हुई होगी तो नेताजी उसे जरूर माफ करेंगे। परिवार में विवाद के सवाल पर बोले, शिवपाल भी अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ऐसे में विवाद का कोई मतलब नहीं है।