{"_id":"586a93bf4f1c1b1c7e158593","slug":"ram-gopal-burnt-effigies-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रही उठापटक का असर जिले में दिख रहा है। कई गुटों में बंटे कार्यकर्ता दूसरे गुट के नेताओं के पुतले फूंक रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ में चल रही गतिविधियों पर भी सपा नेता और कार्यकर्ता नजर लगाए हुए हैं। सपा मुखिया के समर्थकों ने सोमवार को राधारमण रोड पर प्रो. रामगोपाल यादव का पुतला फूंक दिया।
पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के समर्थकों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। पार्टी को विघटित करने का आरोप लगाते हुए प्रो. रामगोपाल यादव का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाजवादी पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का महत्वपूर्ण योगदान है। रामगोपाल यादव खुद और अपने परिवार को बचाने के लिए ही पार्टी की दुर्दशा करने पर उतारू हैं जिसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं के हितों के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है। जिले के कार्यकर्ता भी सपा मुखिया के साथ ही हैं।
समर्थकों का रोड शो आज
भोगांव। नवीगंज से बेवर, भोगांव, आलीपुर खेड़ा, बिछवां होते हुए विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करेंगे।