फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rahul's supporters, police baton Ftkari

राहुल के समर्थकों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

Thu, 02 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 02 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul's supporters, police baton Ftkari
राहुल के समर्थकों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष सिंह उर्फ राहुल राठौर के शक्ति प्रदर्शन को अनुमति नहीं होने के कारण प्रशासन ने रोक दिया। उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए रामलीला मैदान के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

भाजपा की टिकट कटने के बाद राहुल राठौर ने गुरुवार को रामलीला मैदान में समर्थकों की बैठक बुलाकर शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया था। सभा के लिए राहुल ने अनुमति नहीं ली थी। गुरुवार को उनके समर्थक रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। रामलीला मैदान में पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्यक्रम रुकवाते हुए सभा के लिए लाई गई कुर्सियां तथा अन्य सामान हटवा दिया। राहुल के समर्थकों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ राजपाल सिंह तथा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मैदान खाली कराया। राहुल राठौर के वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर रामलीला मैदान के बाहर निकलकर रोड जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख सीओ ने बीएसएफ की एक टुकड़ी के अलावा बिछवां, एलाऊ, बेबर थाने से पुलिस बल बुला लिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने परतापुर के निकट जीटी रोड पर जाम लगा दिया जिसको पुलिस ने लाठियां फटकार कर हटाकर जाम खुलवा दिया। वहीं देर शाम भोगांव थाने में राहुल राठौर के खिलाफ प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी
विज्ञापन


 का निर्णय मुझे मंजूर: राहुल

 पार्टी से टिकट कटने के बाद राहुल राठौर ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें पार्टी का निर्णय मंजूर है। भोगांव में सभा न करने देने और पुलिस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने पहले उन्हें ही टिकट दिया था। उसके बाद वरिष्ठ नेता रामनरेश अग्निहोत्री को टिकट दिया। कारण कुछ भी रहा हो लेकिन वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी का निर्णय उन्हें स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के नए प्रत्याशी का पूरा समर्थन करते हैं। वहीं उन्होंने भोगांव में सभा न होने देने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन करने के बाद भी उनकी सभा को 24 घंटे बाद भी अनुमति नहीं दी गई। यही नहीं वे कार्यकर्ताओं को शांति से जाने की कह रहे थे इसके बाद भी पुलिस ने उन पर लाठियां फटकारीं। यह अधिकारियों की मनमानी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वे भोगांव में कार्यकर्ताओं के आग्रह पर ही सभा कर रहे थे। यह लोगों का समर्थन ही है कि बिना बुलाए ही हजारों की संख्या में लोग भोगांव के रामलीला मैदान में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed