फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   raashan deelar aur sachiv jama nahin kar sakenge kaard

राशन डीलर और सचिव जमा नहीं कर सकेंगे कार्ड

Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
 raashan deelar aur sachiv jama nahin kar sakenge kaard
राशन कार्ड निरस्त होने पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रामपुर बरकोनिया के ग्रामीण।
 अब राशन डीलर और ग्राम पंचायत सचिव लोगों के राशन कार्ड अपने पास नहीं रख सकेंगे। अगर जांच में ऐसा पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में करीब 44 हजार लोगों के पास एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय योजना के राशन कार्ड हैं।
आए दिन शिकायतें मिलती हैं कि राशन डीलर और ग्राम पंचायत सचिव कार्ड धारक के कार्ड को अपने पास जमा करके उसका राशन की कालाबाजारी करते हैं। इन शिकायतों पर प्रशासन सख्ती दिखाते हुए जांच कराने को कहा है। अगर राशन डीलर और सचिव के पास किसी दूसरे का कार्ड पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि भिोगांव, किशनी, कुरावली और सुल्तानगंज क्षेत्र से आए दिन राशन कार्ड जमा कराने की शिकायतें आती हैं। पिछले कई महीनों से तो आए दिन कलक्ट्रेट पर भी लोग इस तरह की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, तो कोई प्रदर्शन तो कोई ज्ञापन भी सौंप रहा है।
विज्ञापन


जिले में राशन कार्ड धारक एक नजर में  
जिले में नजर डालें तो एपीएल कार्ड धारक 3.18 लाख हैं। बीपीएल कार्ड धारक 74415 हैं। अंत्योदय कार्ड धारक 45894 हैं।

ग्राम सुल्तानगंज क्षेत्र निवासी विश्राम क ा कहना है कि उनके गांव के  कई लोगों के राशन कार्ड डीलर के पास जमा हैं। मांगने पर राशन कार्ड नहीं दिए जाते। प्रति माह राशन भी नहंी दिया जाता। ऐसा ही कहना अन्य लोगों का भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएफएसए में 248968 कार्ड चयनित
जिले में एनएफएसए योजना के तहत 248968 राशन कार्ड का चयन हुआ है। इन कार्डों में 1027193 लोग शामिल हैं। इनमें से भी कई राशन कार्ड धारकों को अभी तक कार्ड न मिलने की शिकायत है।

सभी राशन कार्ड विकास खंड कार्यालय के माध्यम से पात्रों को वितरित कराए गए हैं। राशन कार्ड डीलर आदि के पास जमा होने की शिकायतें आ रही हैं। शिकायतों पर जांच की जा रही है। जांच में अगर कार्ड किसी अन्य के पास पाए गए तो कार्ड जमा करने वाले के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी।

                                             संजय मिश्रा जिला पूर्ति अधिकारी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed