{"_id":"65d3402d76d293e72d0f83ca","slug":"question-papers-of-up-board-exam-were-brought-to-examination-center-under-strict-surveillance-in-mainpuri-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड परीक्षा पर नजर, बेहद कड़ी निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड परीक्षा पर नजर, बेहद कड़ी निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र
Mon, 19 Feb 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:19 PM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की कड़ी नजर है। प्रश्नपत्र बेहद कड़ी निगरानी में केंद्र तक पहुंचाए गए।
विज्ञापन
UP Board Exam (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर के बाद बोर्ड परीक्षा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। मैनपुरी में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्र पर लाए गए। राजकीय इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल की देखरेख में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
22 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 62031 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पुलिस निगरानी के बीच भेजे गए।
विज्ञापन