फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Put Rosa Please read the Quran, came Mahe Ramadan

रोजा रखो पढ़ो कुरआन, आया है माहे रमजान

Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Put Rosa Please read the Quran, came Mahe Ramadan
रमजान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मजहब-ए-इस्लाम का सबसे पाक महीना रमजान होता है। सोमवार को चांद दिखते ही रमजान का महीना शुरू हो गया। आज पहला रोजा होगा। इसके लिए लोगों ने सुबह सहरी करके रोजे की नियत की। रमजान का महीना मुस्लिमों में खास अहमियत रखता है। इस पूरे माह में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को माह-ए-रमजान का चांद दिखते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने सहरी की तैयारी की, तो रात में तरावीह पढ़ी गई। तरावीह में बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों का रुख किया। लोगों ने अलसुबह सहरी करके रोजे की नीयत करके रोजा रखा। 
विज्ञापन


रमजान की अहमियत
मजहब-ए-इस्लाम में पांच अरकन होते हैं, जिसमें से रोजा भी एक अरकान है। यह वह महीना है जिसमें अल्लाह ताला ने अपनी पाक किताब कुरान-ए-पाक को बंदों की रहनुमाई के लिए इस जहान में उतारा। इस पाक माह में अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोल देता है। एक नेकी के बदले सत्तर नेकियों का सवाब देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे टूटता है रोजा
जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने बताया कि रोजा जानबूझकर खाने-पीने और वुजू के दौरान हल्क में पानी चले जाने से टूट जाता है। रोजे की हालात में कुरान-ए-पाक की तिलावत, पांचों वक्त की नामज,  दुरूद शरीफ पढ़ना जरूरी है। झूठ, बुराई और लड़ाई से दूर रहना चाहिए। गरीबों, यतीमों और विधवाओं की मदद करनी चाहिए। 

कैसे रखा जाता है रोजा
सुबह सादिक (सूर्योदय से पहले) से लेकर गुरूब (सूर्यास्त) तक अपने आपको खाने-पीने से रोके रखना रोजा कहलाता है। मुंह के रोजे के साथ-साथ हाथ, कान, नाक, जुबान व आंखों का भी रोजा होता है। रोजे की हालात में किसी की बुराई करने, सुनने, बुरा देखने और कुछ सूंघने से बचें।

इफ्तार के वक्त इन बातों का रखे ध्यान
इफ्तार करते वक्त दुआ पढ़ना न भूलें, खजूर, छुआरा, पानी से रोजा इफ्तार करना चाहिए। इफ्तार के वक्त आजान होने पर ही रोजा खोलें। इफ्तार करते वक्त नमाज का भी ख्याल रखें। नमाज कजा न होने दें। 

रमजान का इतिहास
मजहब-ए-इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मुल्क अरब के शहर मक्का में स्थित पहाड़ी गारे हिरा की गुफा में दिन गुजारे। उन दिनों आप दिन में खाने से परहेज करते थे और रात में अल्लाह की इबादत में मशगूल रहते थे। उन दिनों की याद ताजा करने के लिए मुसलमानों पर रोजे फर्ज किए गए हैं।

मस्जिदों में लगे आउडस्पीकर
मंगलवार को पाक रमजान माह के पहले दिन से ही सुबह तीन बजे से मस्जिदों से लाउडस्पीकर से सहरी की आवाज बुलंद होनी शुरू हो जाएगी। रमजान को देखते हुए मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही टोलियां तैयार की गई हैं जो सुबह तीन बजे से मोहल्ले-मोहल्ले जाकर रोजदारों को सहरी के लिए उठाएंगी। 

रोजा किस पर फर्ज है
12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए रोजा रखना फर्ज है। इसके अलावा हर औरत, आदमी जो अक्ल वाला और सेहतमंद हो उस पर रोजे रखना फर्ज है। बीमार लोग, गर्भवती औरत व पागल पर रोजा फर्ज नहीं है। 

खजूर की सजीं दुकानें
रमजान को देखते हुए बाजार में भी कई प्रकार की सिवईं और खजूूर आ गई हैं। इसमें आमीर और फर्द खजूर 300 रुपये प्रति किलो, मदीना खजूर 180 रुपये किलो, रस्गुल्ला खजूर 320 रुपये प्रति किलो, इरानी खजूर 100 रुपये प्रति किलो बाजार में उपलब्ध है। वहीं सिवईं 90 से 200 रुपये प्रति किलो तक हैं।

बच्चे रोजा रखने को उत्साहित
इस बार रोजा करीब साढ़े पंद्रह घंटे का पड़ रहा है। इसके चलते बच्चे रोजा रखने में परेशान होंगे। 13 वर्ष की फरीन का कहना है कि गर्मियों के चलते स्कूल की छुट्टी चल रहीं है। उसे रोजा रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। पर मैं रोजा जरूर रखूंगी। 


इस बार 15 घंटे का रोजा पड़ रहा है। ऐसे में रोजदारों को सहरी के वक्त सबसे ज्यादा पानी पीना चाहिए। साथ ही धूप में न निकलें। रोजा खोलने के बाद गुलूकोज जरूर पीए। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग रोजा न रखें। सिर्फ अल्लाह की इबादत करें
डा. नूर अहमद, फिजीशियन  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed