फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Protest in mainpuri against the election of a dealer

राशन डीलर चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में हंगामा

Thu, 18 Dec 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 18 Dec 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Protest in mainpuri against the election of a dealer
ग्राम पंचायत अस्यौली में राशन डीलर के चुनाव को लेकर पंचायत के गांव नगला गुरुबक्श के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। अचानक राशन डीलर के चुनाव का स्थान बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों की एसडीएम सदर से नोंकझोंक हुई। ग्रामीण एसडीएम सदर की गाड़ी के आगे लेट गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने अस्यौली के दावेदारों से सांठगांठ कर अचानक चुनाव का स्थान नगला गुरुबक्श के स्थान पर अस्यौली कर दिया। नगला गुरुबक्श के ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार और प्रदर्शन की जानकारी पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने चुनाव प्रक्रिया रोक दी।
विज्ञापन


अब 20 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में गुप्त मतदान के जरिए राशन डीलर का चुनाव कराया जाएगा।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत अस्यौली के रिक्त राशन डीलर का चुनाव पहले 17 दिसंबर को ग्राम नगला गुरुबक्श में कराए जाने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को अचानक चुनाव का स्थान अस्यौली कर दिए जाने से नगला गुरुबक्श के ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर स्थान बदलने के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम सदर को घिराव किया। एसडीएम सदर गाड़ी में बैठकर जाने को हुए तो ग्रामीण नारेबाजी करते हुए गाड़ी के आगे लेट गए।

ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों और एसडीएम के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिलने पर डीएम ने एसडीएम को मामले का सुलझाने के निर्देश दिए। बाद में एसडीएम ने ग्राम अस्यौली में चल रही चुनाव प्रक्रिया को रोकने के आदेश जारी कर दिए।


एसडीएम सदर एसएन यादव ने बताया कि 20 दिसंबर को ग्राम अस्यौली में पुलिस बल की मौजूदगी में राशन डीलर का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए कराया जाएगा। इसके बाद ही नगला गुरुबक्श के ग्र्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed