फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Project officer killed in collision with speeding vehicle in Mainpuri

Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से प्रोजेक्ट ऑफिसर की मौत, ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था

Wed, 07 Jun 2023 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से प्रोजेक्ट ऑफिसर की मौत हो गई। वह ड्यूटी करके देर रात वापस घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Project officer killed in collision with speeding vehicle in Mainpuri
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक एक खाद बीज विक्रेता कंपनी में नौकरी करता था। रात को वह घर आने के वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन

खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था

दन्नाहार थाना क्षेत्र के रठेरा गांव निवासी महिपाल सिंह यादव (38) घिरोर कस्बा में एक खाद बीज विक्रेता कंपनी में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को उसे घर आने में देर हो गई थी। देर रात करीब 10:30 बजे वह कोसमा चौराहा के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल ने रास्ते में तोड़ दिया दम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में कागजात आदि के आधार पर पहचान का परिजन को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी हालत में सुधार न होने के बाद परिजन आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में महिपाल ने दम तोड़ दिया।


यह भी पढ़ेंः-  सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी भिजवाया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed