फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Procession of grand chef extracted Chitra

धूमधाम से निकाली चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Procession of grand chef extracted Chitra
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। समारोह के चलते शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों से श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल 24 से ज्यादा झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत और श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम मैनपुरी स्थित किला बजरिया से महासभा के डॉ. चंद्रमोहन ने श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड कलाकार धामक धुने बजाते हुए चल रहे थे। धामक धुनों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल 24 से ज्यादा झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सबसे अंत में एक सुसज्जित रथ पर श्री चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर विराजमान थी।
विज्ञापन

किला बजरिया से शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी मैनपुरी की विभिन्न गलियों, मदार दरवाजा, देवी रोड, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई कायस्थ सभा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां श्री चित्रगुप्त महाराज की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी। यात्रा में राजू, प्रवीन सक्सेना, प्रमोद गांधी, डाक्टर सूर्यमोहन सक्सेना, विनय गांधी, शिवम, पीयूष, मयंक भटनागर, ब्रजमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed