फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Principals of 24 colleges warned for not uploading student profiles

Mainpuri News: छात्र प्रोफाइल अपलोड नहीं करने पर 24 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Sun, 07 Dec 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Principals of 24 colleges warned for not uploading student profiles
फोटो10 मृतक सुमित फाइल फोटो
मैनपुरी। बार-बार निर्देश के बाद भी प्रधानाचार्य छात्र प्रोफाइल अपलोड करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने 24 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है। जल्द प्रोफाइल अपलोड न करने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कई बार के निर्देश के बाद भी जिले के 24 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने छात्र प्रोफाइल को अपलोड नहीं किया है। इससे सचिव क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सचिव ने शत-प्रतिशत छात्र प्राेफाइल अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र प्रोफाइल अपलोड न करने वाले जिले के 24 कॉलेजों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि जल्द सभी छात्र-छात्राओं का प्रोफाइल अपलोड कर दें अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

---
विकास खंड- प्रोफाइल अपलोड न करने वाले कॉलेजों की संख्या

किशनी- 9
कुरवली- 7
जागीर- 2
मैनपुरी- 3
सुल्तानगंज- 1
बरनाहल- 1
करहल- 1



सभी प्रधानाचार्य विभाग से मांगी जाने वाली सारी जानकारियां समय से अपलोड करें। समय से जानकारी अपलोड नहीं करने पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed