{"_id":"57e7c7074f1c1bf80a573c33","slug":"prime-minister-housing-scheme-will-be-monitored","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना की होगी मानटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना की होगी मानटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नगर के आवास विकास काॅलोनी में खुले नाले से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन में पारदर्शिता बरतने की कवायद शुरू की गई है। जिले में अभी तक 2169 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। पात्रों को ही योजना का लाभ मिले इसके लिए जिला स्तर पर गठित की जाने वाली समिति आवंटन प्रक्रिया की मानीटरिंग करेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
आवासहीन लोगों को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की गई है। योजना में उन लोगों को भी शामिल किया गया है जिनके कच्चे मकान हैं या खाली जगह उनके स्वामित्व में है। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी तथा
देहात क्षेत्र के आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। नगर निकायों सहित ब्लाक कार्यालयों में योजना के तहत आवेदन किए जा रहे हैं। अभी तक इस योजना के तहत 827 और देहात में 1342 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। आवेदन जमा होने के बाद आवंटन प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर गठित की गई टीम आवंटन प्रक्रिया की मानीटरिंग करेगी। टीम में डीएम पांच जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य के रुप में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का चयन करने के लिए आवेदन जमा होने के बाद निकाय और राजस्व कर्मियों के जरिए सत्यापन कराया जाएगा। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद ही आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवंटन में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।
- विजय कुमार गुप्ता, सीडीओ