फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Preserve legal aid orders and other documents.

Mainpuri News: विधिक सहायता से जुड़े आदेश सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें

Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Preserve legal aid orders and other documents.
फोटो 6 अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव। स्रोत प्राधिकरण
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने अधिकारियों के साथ सोमवार को जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनकर जेल प्रशासन को विधिक सहायता से जुड़े आदेश सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एसडीएम अंजली सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया के साथ जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक संख्या पांच, छह, सात ए-बी, आठ ए-बी, नौ ए-बी, 11 ए-बी, 12 ए-बी, 13 सहित महिला बैरक में जाकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक बंदी की अलग से फाइल तैयार उसमें विधिक सहायता से जुड़े आदेश, एफआइआर, जमानत आदेश सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। बैरक वार रजिस्टर तैयार कर बंदियों के स्थानांतरण का विवरण दर्ज कराया जाए। जेल अस्पताल के निरीक्षण में छह बंदी भर्ती मिले। चीफ डिफेंस काउंसिल ह्दय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, जेल विजिटर सुनील कुमार, जेल चिकित्सक डाॅ ज्ञानेंद्र गुप्ता, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed