{"_id":"067574610376b960bdad080ab6c74e0b","slug":"preparing-army-recruitment-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती मेले की तैयारियों में जुटे सेना के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती मेले की तैयारियों में जुटे सेना के जवान
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होने वाले सेना भर्ती मेला की शुक्रवार को राजकीय स्टेडियम में जवानों ने तैयारियां कीं। अधिकारियों ने तैयारियों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि 23 फरवरी से होने वाले सेना भर्ती मेला के लिए सभी तैयारियां दुरुस्त की जाएं। सेना भर्ती में संबंधित छह जिलों के एक लाख से अधिक आवेदकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसलिए व्यवस्थाओं में कोई कसर न छोड़ी जाए।
शुक्रवार को सूबेदार मेजर प्रभात सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारियाें का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेना के जवान भर्ती के लिए चिह्नित किए गए स्थानों पर जरूरत के अनुसार व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी कर लें। स्टेडियम में आवेदकों की नापतौल, दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चिह्नित किए गए स्थानोें पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश भी जवानों को दिए। कहा कि जिले में होने वाले भर्ती मेला में एक लाख से अधिक आवेदक प्रतिभाग करने की संभावना है। इसी के अनुरूप व्यवस्थाएं की जानी हैं।
उन्होंने मंडी परिसर में भी पहुंचकर जवानों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि 23 फरवरी से तीन मार्च तक सेना भर्ती मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के साथ ही फीरोजाबाद, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस और मथुरा जनपदों के आवेदक शामिल होंगे।