फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   pratyaashiyon ke baad ab matadaata dikhaenge dam

प्रत्याशियों के बाद अब मतदाता दिखाएंगे दम

Fri, 17 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 17 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
pratyaashiyon ke baad ab matadaata dikhaenge dam
प्रत्याशी बस्ते कर रहे तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगभग एक माह की मशक्कत के बाद अब चुनावी रण में गेंद मतदाताओं के पाले में पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रचार समाप्त होने के बाद अब मतदाता दम दिखाएंगे। देर शाम तक पार्टी कार्यालयों पर जहां बस्ते बंटते रहे। वहीं प्रत्याशी और उनके खास सिपहसालारों ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम प्रत्याशियों के प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन लगभग सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने रोड शो से लेकर घर-घर जाकर प्रचार तक किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसके बाद शाम से विभिन्न पार्टियों के चुनाव कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं को बूथों पर लगाने के लिए बस्तों का वितरण शुरू हो गया। सपा, बसपा और भाजपा के कार्यालयों पर देर रात कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल विधानसभाओं में प्रमुख पार्टियों के कार्यालयों पर यही हाल देखने को मिला। सभी को बस्ते देते समय मतदान के समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। वहीं प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी और उनके खास सिपहसालार वोटरों को साधने की रणनीति बनाते रहे। इसके अलावा पार्टी के बागियों को मनाने का भी दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


 
मतदाता पर्ची पर गूगल मैप
मैनपुरी। इस बार जो मतदाता पर्ची बीएलओ ने वितरण की है उसके पीछे बूथ तक जाने का गूगल मैप अंकित है। यदि किसी मतदाता को बूथ की जानकारी नहीं है। तो वह उसके माध्यम से बूथ तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed