फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power supplies are not smooth pa

देहात की विद्युत आपूर्ति नहीं हुई सुचारु

Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Power supplies are not smooth pa
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात आई आंधी से बाधित हुई देहात की बिजली आपूर्ति गुरुवार शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। जिले के कई हिस्सों में अभी भी अंधेरा है। आपूर्ति चालू करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं।  
विज्ञापन

सोमवार की रात आई आंधी से तीन सैकड़ा से अधिक गांव अंधेरे में आ गए थे। बुधवार की शाम तक कर्मचारियों ने कई गांवों में आपूर्ति सुचारु की लेकिन 258 गांव अंधेरे में ही रह गए। गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रयास करके एक सैकड़ा से अधिक गांव की आपूर्ति चालू करा दी लेकिन अभी भी कई गांव अंधेरे में हैं। किशनी और सुल्तानगंज क्षेत्र में आपूर्ति ज्यादा प्रभावित है। खंभे और तार टूटने से कर्मचारियों को आपूर्ति चालू कराने में परेशानी हो रही है।  
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के उपभोक्ता रामबाबू यादव, सतीश चौहान, प्रेमपाल गुप्ता, अनूप शुक्ला आदि का कहना है कि आपूर्ति शीघ्र ही चालू करानी चाहिए फसलों की सिंचाई और गेहूं की कटाई के लिए भी बिजली जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


58 गांव के लोग पानी को भी तरसे
नौरमई। तहसील करहल के नौरमई क्षेत्र के 58 गांव के लोग तीन दिन से पानी के लिए भी तरस गए हैं। सोमवार रात को आंधी आने के बाद गायब हुई बिजली तीन दिन बाद भी नहीं आई। खंभे और तार टूटने से इन गांव में अंधेरा है। बरनाहल विकास खंड पहले से ही डार्क जोन घोषित है। यहां के कई हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं। लोगों के पास केवल सबमर्सिबल का ही सहारा था। बिजली नहीं आने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। 

यह गांव हुए प्रभावित
नौरमई। बिजली गायब होने से 58 गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें नौरमई क्षेत्र के दिहुली फीडर के नौरमई, मीठेपुर, नगला अतिराम, कुम्हेरी, महालरपुर, गोटपुर गोंदई, खेड़ा महान, नगला बुधुआ, खरुआ, पिड़ौरा, नगला सूरत, गढ़िया जैनपुर, नगला भूरा आदि गांव शमिल हैं। क्षेत्रवासी संतकुमार यादव, केपी सिंह यादव, अमार पाल सिंह, कृपाल सिंह, अभिलाख कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाहा, शिवराज सिह शाक्य आदि ने अधीक्षण अभियंता और डीएम से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। 


 
बिजली की आपूर्ति और कटौती के संबंध में उपभोक्ताओं को तत्काल जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने नया नंबर जारी किया है। अब उपभोक्ता 9412748908 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर उपभोक्ताओं की शिकायम भी सुनी जाएंगी। यह नंबर 24 घंटे कार्य करेगा। 
- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed