फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power lines to be removed from schools; DM issues directives.

Mainpuri News: स्कूलों से हटेंगी बिजली की लाइनें, डीएम ने दिए निर्देश

Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Power lines to be removed from schools; DM issues directives.
फोटो 27 अमर उजाला में प्रका​शित खबर। संवाद
मैनपुरी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जिले के कई प्राथमिक स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार नहीं हटाए गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की खबर का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है और सभी स्कूलों से बिजली की लाइनों को जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के ऊपर से तारों को हटाने के लिए विद्युत निगम को करीब 40 लाख रुपये की धनराशि वर्ष 2025 में शासन की ओर से हस्तांतरित की गई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। मैनपुरी, करहल, कुरावली और बेवर विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारियों ने बीएसए को सूची भेजकर स्कूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की थी। संवाद न्यूज एजेंसी की इस खबर को अमर उजाला ने अपने 10 अगस्त के अंक में मासूमों की सुरक्षा तार-तार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने बीएसए सूर्य प्रताप सिंह और अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार को आपस में समन्वय बैठाकर जल्द लाइन हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed