{"_id":"6a5914fc15a7e058ab0b02e6","slug":"possession-of-land-in-ravri-secured-after-44-years-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163003-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 44 साल बाद रावरी में जमीन पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 44 साल बाद रावरी में जमीन पर मिला कब्जा
विज्ञापन
फोटो 23 शिकायत का मौके पर सत्यापन करते जिलाधिकारी। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। मिशन समाधान के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी बृहस्पतिवार को करहल, बरनाहल, कुरावली में पीड़ितों को न्याय दिलाया। करहल के रावरी किरथुआ में रनवीर सिंह को 44 साल पहले मिली जमीन पर कब्जा दिलाया। वहीं सूबेदार को भी 20 साल बाद जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
बरनाहल के कनकपुर सादा में सार्वजनिक तालाब, चकमार्ग से जिलाधिकारी ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया। ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को तालाब की खुदाई कराकर मूल स्वरूप में विकसित करने को कहा। तहसील कुरावली के ग्राम मिढ़ावली कलां में सुलेखा की जमीन पर बेचेलाल द्वारा किए जा रहे निर्माण को गिरवा दिया गया। उप जिलाधिकारी करहल सुनिष्ठा सिंह, तहसीलदार करहल अरविंद गौतम, खंड विकास अधिकारी बरनाहल राजेश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार कुरावली अखिल गोयल मौजूद रहे।
वहीं वेबर के नगला सुदामा में आशा देवी का अपनी देवरानी आरती से बंटवारे व जमीन को लेकर विवाद था। इसमें समझौता कराया गया। नवीगंज में कृष्णा देवी व बृजेश कुमार के बीच विवाद, बेवर ग्रामीण में सत्येंद्र पाल सिंह के नाली के विवाद का निस्तारण किया गया। कांसेपुर, परौखा, घुटारा मासूमपुर में भी विवाद निपटाए।