फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police station chief and staff thrashed woman who reached police station with complaint In Mainpuri

Mainpuri: पति के अवैध संबंधों की शिकायत करने पहुंची महिला, थाने में हुई धुनाई, बयान बदलने का बनाया दबाव

Sun, 26 Mar 2023 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:56 PM IST
सार

मैनपुरी में पति के अवैध संबंधों की शिकायत करने महिला थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष और स्टाफ ने उसकी ही धुनाई कर दी। उस पर बयान बदलने का दबाव भी बनाया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
police station chief and staff thrashed woman who reached police station with complaint In Mainpuri
थाना में महिला की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना दिया। इसमें कहा कि वह अपने पति के अनैतिक संबंध के बारे में महिला थाने में शिकायत दी थी। इस पर शुक्रवार को उसे थाने बुलाया गया। वहां महिला थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ ने उसकी पिटाई की। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पति का साथी कर चुका है अभद्रता

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका पति हलवाई का काम करता है। उसके एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जब वह रोकती है तो उसको मारता पीटता है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से कर चुकी है। पति का एक साथी उसके साथ भी अभद्रता कर चुका है। 

विज्ञापन

उसका व बच्चों का नहीं रखता ध्यान 

बताया कि पति उसका व बच्चों का कोई ध्यान नहीं रखता। उसने इस संबंध में महिला थाने में तहरीर दी। इस पर उसे शुक्रवार को थाने बुलाया और वहां महिला थाना प्रभारी व अन्य कांस्टेबल ने उसकी पिटाई की। उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया। महिला ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed