फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police rushed to the site to inspect, charge DM

विवादित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, प्रभारी डीएम

Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to the site to inspect, charge DM
विवादित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, प्रभारी डीएम - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को एसपी और प्रभारी जिलाधिकारी ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां पर रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। उल्लेखनीय है कि नगर के मानसिंह जाने वाले मार्ग पर स्थित शमशान भूमि पर एक वृद्ध के शव के अंतिम संस्कार को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया था। उनका तर्क था कि उक्त भूमि नगर पंचायत की है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अभिलेखों को लेकर उपजिलाधिकारी को दिखाने को कहा है।
विज्ञापन

ज्ञातव्य हो कि गत दिवस रविवार को नगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी आशाराम का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नगर के नगला मानसिंह जाने वाले मार्ग पर स्थित शमशान भूमि पर होना था। उनके परिजन भूमि को समतल एवं सफाई कर रहे थे तभी समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उक्त जमीन को नगर पंचायत की बताते हुए अंतिम संस्कार करने से मना किया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया। साथ ही आशाराम के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पूरे घटना क्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। इस पर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रभारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस बल एवं पीएसी के साथ विवादित स्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों से जमीन के संबंध मे जानकारी ली। दोनों उच्चाधिकारियो ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। साथ ही दोनों पक्षों से अपने अपने अभिलेखों के साथ थाना कोतवाली में पहुंचने के लिए कहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी देवेश शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी, सूरज बौद्ध, महाराम शाक्य, नजर हुसैन, मालिकराम, मुकेश गौतम कठेरिया, एहसान खान, मोहम्मद रियाज आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed