{"_id":"57ec0a714f1c1b9a74574070","slug":"police-deteriorating-risk-environment-of-elderly-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को बुजुर्ग दंपति से माहौल बिगड़ने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को बुजुर्ग दंपति से माहौल बिगड़ने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खतरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना पुलिस को अपराधियों से ज्यादा वृद्ध दंपति से माहौल बिगड़ने का खतरा है। तभी तो मामूली विवाद के बाद पुलिस ने बुजुर्गों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद कर दिया। बुधवार को दंपति तहसील में जमानत के लिए चक्कर लगाते नजर आए।
थाना किशनी के रामनगर चौकी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के बजाय टेबिल वर्क करती नजर आ रही है। मामला कुछ दिन पूर्व का है गांव ख्वाजापुर में हरे पेड़ कटवाने की शिकायत करने पर अन्नपूर्णा देवी (65) और उनके पति तेजसिंह (70) की आरोपियाें ने पिटाई कर दी। पीड़ित जब चौकी में शिकायत करने पहुंचे तो वहा तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले तो उनके साथ गालीगलौज की। इसके बाद वृद्ध दंपति सहित परिवार के चार लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। वृद्ध दंपति की 18 वर्षीय पुत्री आरती का आरोप है कि उसे और 16 वर्षीय भाई को भी नहीं बख्शा गया। जबकि भाई पंकज सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है और घटना के समय वह गांव में था ही नहीं। बुजुर्ग दंपति अब तहसील में जमानत के लिए चक्कर लगा रहे हैं। बुजुर्ग दंपति पर की गई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी हुई है।