{"_id":"57336e174f1c1b91419199ef","slug":"police-confirmed-wedding-vows-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में तय हुई शादी, मंदिर में फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में तय हुई शादी, मंदिर में फेरे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घरवालों की चोरी से मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनके घरवालों को भी बुला लिया और रात भर मामले को लेकर बातचीत चल रही। प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर अड़ा था। पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें अपने प्यार की मंजिल मिल गई और घरवाले शादी के लिए तैयार हो गए। बुधवार सुबह रामनगर के एक मंदिर में उनकी शादी भी करा दी गई।
घटना नगला देवी मोड़ गांव रामनगर की है। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने युगल को देखा और कुसमरा पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को साथ लेकर चौकी ले आई। युवती ने अपना नाम सारिका निवासी कुम्हौल थाना किशनी और युवक ने राजकुमार निवासी गांव अगौथा थाना कोतवाली बताया। दोनों के बीच रिश्तेदारी भी है। सारिका राजकुमार की भाभी की बहन है। इसकी सूचना पुलिस ने दोनों के घरवालों को दी तो वे भी चौकी पर पहुंच गए। उनके सामने भी दोनों ने कहा कि वो दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। घरवालों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। देर रात तक बातचीत होती रही। पुलिस ने भी कहा कि दोनों बालिग है, इनकी शादी करा दी जाए। बाद में घरवाले भी शादी के लिए तैयार हो गए और बुधवार सुबह रामनगर के एक मंदिर में परिवारीजनों ने दोनों की शादी कराई।