फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested vicious crook during encounter in Mainpuri

Mainpuri News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, हत्या व लूट के मामलों में पुलिस को चमका देकर था फरार

Wed, 28 Jun 2023 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

मैनपुरी में मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लंबे समय से हत्या व लूट के मामलों में पुलिस को चमका देकर फरार था। 

विज्ञापन
Police arrested vicious crook during encounter in Mainpuri
Mainpuri News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह घिरोर रोड के पास मुठभेड़ में शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और सफारी कार मिली। पता चला कि वह अहमदाबाद (गुजरात) में हुई एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक करहल कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि घिरोर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सफारी कार में संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देख कर कार में मौजूद लुटेरे ने फायर कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम जर्मन सिंह निवासी गांव मनौना थाना करहल बताया। बताया कि वर्ष 2005 में उसने दन्नाहार क्षेत्र में एक हत्या की थी। जेल से निकलने के बाद उसने अहमदाबाद (गुजरात) में एक लूट की कोशिश की। लूट के मामले में अहमदाबाद कोरदा थाने से वह वांछित चल रहा था। एएसपी ने बताया कि जर्मन पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed