फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested two accused including brother of BJP leader who indiscriminate firing in Mainpuri

मैनपुरी गोली कांडः भाजपा नेता के भाई सहित दो गिरफ्तार, अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोग घायल हैं

Mon, 23 Jan 2023 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

मैनपुरी में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले भाजपा नेता के भाई सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना में पांच लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
police arrested two accused including brother of BJP leader who indiscriminate firing in Mainpuri
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी में फायरिंग के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पांच लोग गोली व छर्रे लगने से घायल हुए थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज गांव का है। गांव में शनिवार की शाम राजस्व विभाग की टीम एक विवादित जगह की पैमाइश करने के लिए गई थी। वहां गांव निवासी विद्याराम बाथम और विपक्षी भाजपा जिला मंत्री ओमजी दुबे पक्ष के लोगों की मौजूदगी में पैमाइश हुई थी। टीम के जाने के बाद ही भाजपा नेता के भाई अंकित, श्रीओम के अलावा कुक्कू, छन्नू और मोहन वहां असलहा लेकर आए ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान गोली लगने से विद्यालय के परिवार के राकेश बाथम, उर्मिला देवी, विनीता बाथम, सोनपाल बाथम के अलावा गांव निवासी 14 वर्षीय रिहान भी गोली लगने से घायल हो गया था। उक्त घटना के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें तलाश में दबिश दे रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसआई जैकब फर्नाडीज ने एक सूचना पर खड़सरिया बॉर्डर के पास से घटना में नामजद भाजपा नेता के भाई श्रीओम दुबे व बाजी लाल उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जा से दो तमंचा और कारतूस भी मिले। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शमशेरगंज में हुई घटना में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed