{"_id":"58bda0a34f1c1b7243dc44e2","slug":"police-arrested-the-father-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने पिता के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। बाद में उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि 23 फरवरी की दोपहर को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बख्ती निवासी 80 वर्षीय वृद्ध रघुवरदयाल की पुत्र प्रेमचंद्र ने जमीन के विवाद में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय वह केले के बाग में ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे। घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े पुत्र जगन्नाथ ने प्रेमचंद्र व उसकी पत्नी सुनीता दामाद अजय, पुत्री अनीता के खिलाफ कराई थी। इसके बाद से पुलिस हत्यारे पुत्र की तलाश में लगी थी। सोमवार की सुबह थाना पुलिस ने जीटीरोड स्थित गैलानाथ पुल के निकट मैनपुरी तिराहे से वाहन का इंतजार कर रहे प्रेमचंद्र को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रेमचंद्र की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद की। पूछताछ में प्रेमचंद्र ने बताया कि उसने इसी तमंचे से उसने पिता की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी प्रेमचंद्र का कहना है कि उसका पिता बड़े भाई के पास रहता था और सारी जमीन बड़े भाई के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर उसका पिता से कई बार विवाद भी हुआ था। पिता नहीं मान रहे थे इसलिए मजबूरी में उसे पिता की हत्या करनी पड़ी।