फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested four criminals involved in online fraud in Mainpuri

Mainpuri: ऑनलाइन ठगी करने वाले चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, चार लाख नकदी, डेबिट कार्ड और पांच मोबाइल बरामद

Wed, 27 Sep 2023 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

मैनपुरी में ऑनलाइन ठगी करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार लाख नकदी, डेबिट कार्ड और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Police arrested four criminals involved in online fraud in Mainpuri
मैनपुरी में साइबर सेल द्वारा पकड़े गए ठग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में फर्जी फोन कॉल और ऑनलाइन शॉपिंग आदि के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले चार अपराधी साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किए हैं। बुधवार को एसपी ने कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि पकड़े अपराधियों के कब्जे से ठगी किए गए करीब 4.32 लाख रुपये के अलावा कई डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल आदि भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी सिमरन की ओर से ऑनलाइन 10 हजार रुपये ठगी का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। खुलासे को लेकर साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। साइबर टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, महिपाल भदौरिया, जोगेंद्र चौधरी और मनोज कुमार ने अपराधियों को खोज निकाला। बुधवार को सूचना पर एलाऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया गंदा काम; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी भाग निकले। पूछताछ करने पर पकड़े गए लोगों ने अपने नाम आबिद निवासी गांव हथिया थाना बरसाना मथुरा, आसू मोहम्मद निवासी मोहल्ला टोली थाना नौहझील मथुरा, अजरुद्दीन निवासी हथिया और मुजाहिद्दीन निवासी नगला जानू मथुरा बताया। भागे हुए साथियों के नाम वाहिद निवासी नीमला राजस्थान और तालिम निवासी भरतपुर राजस्थान बताया।

यूपी, राजस्थान और हरियाणा में सक्रिय

एसपी ने बताया कि पूछताछ में साइबर ठगों ने बताया कि वह लोग यूपी, हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर वाले गांव में रहते हैं। लोगों को फर्जी फोन कॉल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, ऑनलाइन शॉपिंग आदि के जरिए फर्जी तरीके से खातों में रुपये डलवाते हैं। वह लोग बंद कमरे या खेत में बैठ कर वारदात अंजाम देते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: खारजा नहर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत; सब्जी लेकर लौट रहा था घर

ये ठग काम होने के बाद तुरंत ही खाते से रुपये निकाल लेते हैं। इस तरह से वह लोग 10 से 15 लाख रुपये प्रतिमाह कमाते हैं। ठगी के रुपये वह लोग आपस में बांटते हैं। इसके अलावा फर्जी नंबर, एटीएम से रुपये निकालने में सहयोग करने वाले लोगों को भी पैसा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed