फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after being hit by speeding vehicle near Kharja Canal Bridge in Mainpuri

Mainpuri: खारजा नहर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत; सब्जी लेकर लौट रहा था घर

Wed, 27 Sep 2023 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

मैनपुरी में खारजा नहर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह सब्जी लेकर वापस घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
young man died after being hit by speeding vehicle near Kharja Canal Bridge in Mainpuri
Mainpuri: गुड्डू की फाइल फोटो और पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक सब्जी लेने के लिए शरीफपुर गांव आया था। यहां से वापस घर लौट रहा था। लोगों ने देखा तो रुक गए और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


हादसा कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिमनपुरा गांव के पास खारजा नहर पुल के निकट हुआ। दरअसल मूल रूप से एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के सीलमपुरा गांव निवासी गुड्डू (33) बीती शाम सब्जी लेने के लिए शरीफपुर गांव आया था। सब्जी लेने के बाद पैदल ही वापस घर की ओर लौट रहा था। नहर पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा डीएम के तेवर सख्त: प्रदूषण पर अधिकारियों की क्लास, बोले-अवार्ड जेब में रखो, धूल-धुआं रहित क्षेत्र चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गुड्डू के घर न पहुंचने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे। रात भर तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह परिजन को जानकारी मिली कि गुड्डू का शव खारजा नहर पुल के पास पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक के छोटे भाई राम विलास ने कुरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed