फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested accused who had love marriage with Hindu girl by hiding his religion in Mainpuri

UP: फुरकान अली ने सुल्तान सिंह बनकर हिंदू युवती को फंसाया, शादी करके ले गया गांव...ऐसे खुला राज

Thu, 02 Nov 2023 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

मैनपुरी में फुरकान अली ने सुल्तान सिंह बनकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी करके घर ले गया। वहां पता चला तो पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।

विज्ञापन
Police arrested accused who had love marriage with Hindu girl by hiding his religion in Mainpuri
धर्म छिपाकर किया प्रेम विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कस्बा कुरावली निवासी हिंदू युवती से धर्म छिपाकर प्रेम विवाह करने वाले आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


कुरावली कस्बा निवासी हिंदू युवती ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी। बताया था कि करीब दो साल पहले गांव में मुरादाबाद निवासी युवक शौचालय का निर्माण करने आया था। उसने अपना नाम सुल्तान सिंह बताया था। उसको प्रेम जाल में फंसाया। करीब डेढ़ साल पहले शादी कर अपने साथ गांव ले गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद पता चला कि सुल्तान उसका असली नाम नहीं है। उसका नाम फुरकान अली है। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह पंजाब चला गया। फुरकान के परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे थे। दो बार उसे गर्भपात की दवा भी दी गई। 30 अक्तूबर 2023 को पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया था। 


एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने देर रात ही आरोपी फुरकान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक टीम ने दबिश देकर आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी फुरकान अली को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब कासगंज से सीधा काठगोदाम का सफर हुआ आसान, मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के आरोपों की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed