{"_id":"653d4549be7b0b48610d1d37","slug":"pharmacist-scuffle-and-misbehave-with-staff-nurses-in-cantonment-hospital-agra-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस
Sun, 29 Oct 2023 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:39 PM IST
सार
आगरा के छावनी अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा। हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Agra news : स्टाफ नर्स।
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के छावनी अस्पताल में फार्मासिस्ट ने स्टाफ नर्सों के साथ हाथापाई और अभद्रता की। इस पर दो स्टाफ नर्स ने फार्मासिस्ट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना से अस्पताल में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों में रोष है। शनिवार को कर्मचारियों ने छावनी कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र स्थित छावनी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स का आरोप है कि 25 अक्तूबर को अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट विवेक वर्मा आए। उन्होंने स्टाफ नर्स से अभद्रता की। दूसरी नर्स ने विरोध किया तो उसे धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर पड़़ी। वह गर्भवती है। उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
आरोप है कि फार्मासिस्ट नशे में धुत था। उसने बदसलूकी की। इसकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक से की गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। स्टाफ नर्स ने थाना सदर में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने महज मारपीट की एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: टीकाकरण के बाद एक बच्ची की मौत और 25 बीमार हो गए, दहशत में घरवाले; स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच
उधर, घटना से आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अभी तक छावनी प्रशासन ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को गुस्साए कर्मचारियों ने छावनी कार्यालय पर प्रदर्शन कर दोषी फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।