फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Players will showcase their talent in Mainpuri Premier Volleyball League

Mainpuri News: मैनपुरी प्रीमियर वॉलीबॉल लीग में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Players will showcase their talent in Mainpuri Premier Volleyball League

विज्ञापन
मैनपुरी। वाॅलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैनपुरी प्रीमियर वॉलीबॉल लीग (एमपीवीएल) का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों के लिए बुधवार को देवी रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल लीग क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर 28 से 31 मई तक होगी। मैच शाम छह बजे से रात 10 बजे तक दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि वॉलीबॉल लीग के लिए छह फ्रेंचाइजी टीमें तय कर ली गई है। लीग वीएफआई के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के छह खिलाड़ियों का चयन कर सकेंगे। प्रत्येक टीम में बाहरी जिले के चार खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 19 मई को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपाध्यक्ष पंकज राठौर को मैदान में आधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरू राठौर, अमित मिश्रा, घनश्याम दास गुप्ता, डॉ़ राकेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, अमर पचौरी, अरविंद मिश्रा, शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed