{"_id":"591896e04f1c1b592a8514b7","slug":"phesabuk-par-pyaar-ke-baad-milane-pahuunchee-barelee-kee-yuvatee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार के बाद मिलने पहुुंची बरेली की युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार के बाद मिलने पहुुंची बरेली की युवती
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 14 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक युवक से प्यार के बाद शनिवार को बरेली की युवती उससे मिलने मैनपुरी पहुंच गई। यहां युवक उसे अपने कमरे पर ले गया। मकान मालिक को जब इसका पता चला तो उसने परिवारीजनों को सूचना दे दी। रविवार को युवती के परिवारीजन उसे अपने साथ ले गए।
आगरा निवासी एक दलित युवक मैनपुरी में एक निजी स्कूल में बीटीसी का छात्र है और यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। करीब पांच महीने पहले उसकी फेसबुक पर बरेली निवासी एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती बरेली के एक कालेज में बीएड की छात्रा है। दोनों ने शादी करने की योजना बनाई और युवती शनिवार दोपहर में मैनपुरी आ गई। बस स्टैंड से युवक उसे अपने कमरे पर ले गया। अपनी चचेरी बहन बताकर उसे कमरे पर रोकने की बात कही। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर मकान मालिक ने युवक और युवती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर रविवार सुबह युवक और युवती के परिवारीजन भी पहुुंच गए। युवती के परिवारीजन उसे समझा बुझाकर साथ ले गए। मकान मालिक ने युवक से कमरा भी खाली करा लिया है।